रुड़की । पंचम अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह–2026 का आयोजन 11 जनवरी को शहर के शैफील्ड स्कूल में आयोजित किया गया जिसमे देहरादून जनपद के कई शिक्षकों व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में मूल्य आधारित शिक्षा की बदलती भूमिका” था। इस आयोजन में जीआरडी कॉलेज देहरादून के डॉक्टर सोहन सिंह रावत, डॉक्टर प्रियंका सिंह, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की डॉक्टर सुषमा जयसवाल, डॉ मीरा शर्मा, इंबा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर विपिन कुमार चौधरी, डायरेक्टर रोहित कौशिक, विपाशा ठाकुर, डॉल्फिन कॉलेज के डॉक्टर अजय कुमार पुंडीर, रुचिका भटनागर, ग्रीन ओशियन अकैडमी के अंकित मित्तल, रितिका नेगी को “शिक्षा श्री” सम्मान से, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सीमित संसाधनों में भी गुणवत्तापूर्ण और मूल्यपरक शिक्षा के लिए किए गए उनके सतत प्रयासों के लिए प्रदान किए गए। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों, कुलपतियों और शिक्षा विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया इस दौरान शिक्षा के भविष्य, तकनीक और शिक्षक की भूमिका पर गहन विमर्श हुआ। वही इस मौके पर सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षक समाज को अपने कार्य को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
मुद्दा टीवी, रुड़की