अल्मोड़ा। उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने अपने समर्थित प्रत्याशीयो की घोषणा कर दी है। वही बीजेपी के जागेश्वर विधानसभा के नौगांव सीट पर कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता की पत्नी को टिकट देने से जागेश्वर विधानसभा में पिछले कई वर्षों से तैयारी कर रहे बीजेपी के नेताओं में आक्रोश फूट गया है । जागेश्वर विधानसभा के बीजेपी के एक बड़े चेहरे प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा और पूर्व ज़िला मंत्री बीजेपी अल्मोड़ा व वर्तमान में छेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र आगरी ने अपनी पत्नी मीना देवी को नौगांव सीट से चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है।नरेंद्र आगरी का कहना है कि वो 18 सालों से पार्टी के साथ जुड़े हैं ज़िला मंत्री के पद पर रह चुके हैं, प्रदेश मंत्री के पद पर रह चुके है और लगातार पार्टी के लिये काम करते आए हैं। कोरोनाकाल में जागेश्वर विधानसभा में जब कोई नेता नहीं दिखा था तब में लगातार लोगों के बीच गया उनकी सहायता करी और आज तक पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया ।
नरेन्द्र आगरी का कहना है जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा जो खुद पहले कांग्रेस में थे उनके द्वारा पार्टी को गलत फीडबैक दिया गया और उनके कहने पर एक ऐसे घोटालेबाज़ आदमी वीरेन्द्र आर्य की पत्नी को टिकट दिया गया है जिसका रिकॉर्ड पहले ही खराब है और जनता के बीच छवि भी खराब है।अगर वीरेंद्र आर्य का आप रिकॉर्ड देखेंगे तो पहले वीरेंद्र आर्य बीजेपी में था फिर पार्टी के खिलाफ़ जाकर कांग्रेस में चला गया और अब फिर टिकट के लिए बीजेपी में आ गया इतना ही नहीं वीरेंद्र आर्य अपने ही गांव मनियागर में करोड़ों की पानी की स्कीम को हड़प चुका है जिस कारण उसे जिला अध्यक्ष बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था। ऐसे आदमी की पत्नी को टिकट ना देकर पार्टी अगर किसी दूसरे कार्यकर्ता को टिकिट देती तो मेरा पूरा समर्थन था लेकिन ऐसे घोटालेबाज़ की पत्नी को प्रत्याशी बनाकर ना केवल मेरा हौसला टूटा है बल्कि जगेश्वर विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओ की उम्मीद भी टूटी है। मेरे समर्थकों के कहने पर और समर्थकों के विश्वास को देखने हुए में अपनी पत्नी मीना देवी को नौगांव सीट से चुनाव लड़ा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि छेत्र की जनता मेरी पत्नी मीना देवी को विजय बनाकर अपना आशीर्वाद जरूर देगी।
मुद्दा टीवी, अल्मोड़ा