16.3 C
Dehradun

कांवड़ यात्रा में नेमप्लेट को लेकर बिहार में छिड़ी बहस

Must read

बिहार। यूपी की तरह अब बिहार में भी काँवड यात्रा में दुकानों पर नेम्पलेट लगाने की माँग उठ रही है, जिससे यात्रियों की यात्रा की पवित्रता बनी रह सके। हालाँकि बीजेपी मंत्री नितिन ने साफ़ बयान दे दिया है कि ऐसा कुछ भी बिहार में फ़िलहाल नहीं होगा।

हालफ़िलहाल में ही यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया। जिसके चलते यूपी में कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाली सभी दुकानों पर नेम्पलेट टांगने के आदेश जारी किए गए। अब ये माँग बिहार में भी उठने लगी है। हालाँकि बिहार सरकार ने स्पष्ट कहा है कि ये सब निर्णय सरकार के स्तर से लिये जाते हैं और फ़िलहाल बिहार में ऐसा कोई नियम बनाने की योजना जारी नहीं हुई है।

बिहार के नगर निवास व आवास मंत्री ने भागलपुर के सुल्तानगंज स्तिथ अजगेविनाथ धाम पर श्रावणी मेले की तैयारी का जायज़ा लिया और ये स्पष्ट किया कि यूपी की तरह बिहार में भी नेम्पलेट वाला आदेश लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा स्थल का नाम घोषित करना एक महत्वपूर्ण चीज़ है लेकिन यह भी एक प्रक्रिया है, जिसमें वक़्त लगता है और फ़िलहाल प्रस्ताव सरकार के पास गया गया है। सोच- विचार के बाद ही इसमें कोई निर्णय लिया जायेगा।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने यूपी की देखा रेखी में बिहार में भी दुकानों पर नेम्पलेट लगवाने की माँग करी थी।एक हिन्दुवादी संगठन की ओर से सुल्तानगंज से देवघर कांवर यात्रा के मार्ग में हर दुकानों पर नेम्पलेट लगाने की माँग के चलते रविवार को पोस्टर भी लगाये थे।

हालाँकि यूपी सरकार के इस फ़ैसले से पूरा समाज गर्मों गर्मी में है। कई जगह धर्म को लेकर विवाद भी छिड़ रहे हैं। तो कई जगह लोग यूपी सरकार के इस फैसले से सहमत नज़र आ रहे हैं।

रेशम खान। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article