13.3 C
Dehradun

पीएम मोदी को जान से मारने वाले धमकी के मेल के बाद केंद्रीय एजेन्सी अलर्ट पर है।

Must read

नई दिल्ली । पीएम मोदी की हत्या करने और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की धमकी वाले मेल ने केंद्रीय एजेंसी के पैरो तले जमीन हिला दी हैं। भेजने वालें ने 500 करोड़ रूपयों की मांग के साथ ही साथ लॉरेंस बिश्नोई के रिहाई को भी मांग की है।
सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तकनीकी जांच के आधार पर मुबई पुलिस को मेल के बारे में सूचित कर दिया गया है। और भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश जारी हैं। गुजरात पुलिस के साथ ही साथ एनआईए भी इस मामले के बारे में जांच कर रही है। वही
मुबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है, क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम में पांच विश्व कप मैचों की मेजबानी करने की लिए तैयार है। सूत्रों ने बताया कि मेल गुरुवार सुबह प्राप्त हुआ और विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ साझा किया गया था।

एजेंसी चिंतित इस लिए है क्योंकि पिछले हफ्ते आतकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने भी इसी तरह की धमकी जारी की थी। जिसका मतलब यह है कि दो धमकी प्रधानमंत्री जी को आ चुकी है दिलचस्पी की बात यह है की दो हफ्ते पहले कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा डुनेके की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद लॉरेंस बिश्नोई
एसएफजे के रडार पर हैं।
वही अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मेल फर्जी है या फिर इस पर एसएफजे का हाथ है।

सुभम चौहान, मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article