20.3 C
Dehradun

भू कानून औऱ मूल निवास के लिए हल्द्वानी में गरजे युवा

Must read

हल्द्वानी मैं उत्तराखंड युवा एकता मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक व छात्र संगठनों से जुड़े लोगो ने हल्द्वानी बुद्ध पार्क मैं धरना देकर सरकार को आगाह किया कि अगर शीघ्र उत्तराखंड मैं भू कानून और मूल निवास 1950 लागू नही किया गया तो उत्तराखंड का युवा और मातृशक्ति सड़को पर उतरेगी। सभा को सम्बोधित करते हुए भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि इस उत्तराखंड की जमीने आज जिस प्रकार से बिक रही है उससे आने वाले समय मैं उत्तराखंड मैं बाहरी लोगों का एकाधिकार स्थापित हो जाएगा जिससे उत्तराखंड की सभ्यता संस्कर्ति प्रभावित होगी।

उत्तराखंड युवा एकता मंच के सदस्य तेजेश्वर घुघत्याल ने कहा कि उत्तराखंड मैं सशक्त भू कानून औऱ मूल निवास 1950 शिघ्र लागू किया जाए। उत्तराखंड का मूल निवास लागू होने से यहां के संसाधनों और रोज़गार पर पहला हक उत्तराखण्डियों का होगा। जमीन की लगातर हो रही खरीद फरोख्त लागूं होने से पहाड़ की सभ्यता संस्कृतिया बर्बाद हो रही है। कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि आज मजबूत मूल निवास नही होने से यहां उत्तराखंड के लोगो को अपने ही राज्य मैं बेरोजगार होना पढ़ रहा है आज पहाड़ मजबूत ना होने से अधिकतर जमीने बिक चुकी है जो आने वाले समय के लिए उत्तराखंड के लिए चिंताजनक है। वही शेलेन्द्र सिंह दानु ने कहा कि उत्तराखंड मैं बढ़ती घटनाओ और मानव तस्करी को देखते हुवे आज भू कानून मूल निवास के साथ साथ हमे इनर लाइन परमिट सिस्टम और आर्टिकल 371 भी चाहिए। ताकि पहाड मैं बढ़ती मानव तस्करी और अपराध पर लगाम लग सके।
विशाल भोजक ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड के लोगो को लगातार भू कानून के नाम पर गुमराह करते जा रही है आजतक सरकार भू कानून पर अपना रुख स्पष्ट नही कर पाई है। आखिर सरकार बताये ऐसा कोई सा भू कानून है जो सरकार आम जनमानस को बताने से डर रही है। आज उत्तराखंड को बचाने के लिए सशक्त भू कानून की जरूरत है। इस दौरान प्रिंस वालिया, अक्षत पाठक, रक्षित बिष्ट, संजय जोशी, कमल जोशी, रोहित कर्मियाल, पंकज दानू, मयंक गोस्वामी, मनीकेत तोमर, आयुष नागर, आदि लोग मौजूद रहे।

मुद्दा टीवी ख़बर, हल्द्वानी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article