16.3 C
Dehradun

हिमालयी संस्कृति के संरक्षण हेतु मित्र परिवार द्वारा लाoबo शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित

Must read

हिमालयी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों के अन्तर्गत संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से मित्र संस्था द्वारा लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपनी साँस्कृतिक परंपराओं एवं पारंपरिक धरोहरों को नयी पीढ़ी को हस्तांतरित किए जाने के उद्देश्य से मोटीवेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रेनिंग एंड रिइन्फोर्समेंट संस्था के कलाकारों द्वारा लोक नृत्यों के साथ झोड़ा चाचरी छपेली एवं जागर शैली प्रस्तुति दीं गई। साथ ही ऐतिहासिक धरोहर के रूप में कत्यूरों की कुल देवी जियारानी पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करते हुए ऐतिहासिक जानकारियां दी गई।

वही इस मौके पर कला साहित्य एवं हिमालयी संस्कृति के ज्ञान को समझने के उद्देश्य से एक क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें भुवन चंद्र पांडे ने प्रथम पुरूस्कार, पंकज नाथ ने द्वितीय एवं मानसी बिष्ट व कमल कांडपाल ने तृतीय पुरूस्कार प्राप्त किया। जबकि मनोज सिंह, ममता, प्रकाश एवं वैशाली बिष्ट ने सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किए।

हिमालयी लोक संस्कृति संवर्धन संबंधी आयोजनों में प्रोत्साहक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्राचार्य प्रोo डॉo बीना मथेला ने इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ जे के गौतम, डॉ राज कुमार सिंह, डॉ ललित मोहन पांडे, डॉ आर के सनवाल, डॉ विपिन चंद्र जोशी, डॉ कल्पना शाह की गरिमामयी उपस्थिति ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ गीता तिवारी पांडे, डॉ मंजू जोशी, डॉ मनीषा कडाकोटी का सराहनीय योगदान रहा।

आयोजक मंडल में मित्र परिवार के अध्यक्ष भुवन कर्नाटक, क्विज मास्टर्स के रूप मे मीताक्षी एवं डॉo हिमांशु पांडे द्वारा, तथा साँस्कृतिक प्रस्तुतियों में कलाकार के रूप में किरन मेहरा, अंजलि सिंह, नीरू, दिया बिष्ट, ईशा उप्रेती, मोनिका नेगी, लोकेश कांडपाल, पवन कुमार, सोनिया नेगी, सुनीता भट्ट, दीपक आदि द्वारा योगदान दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉo हेम पांडे द्वारा किया गया।

राहुल दुमका, मुद्दा टीवी ख़बर,

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article