देहरादून के गांधी पार्क में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हजारों युवाओं को पुलिस की लाठियां खानी पड़ गई उनका कसूर बस इतना था कि वह उत्तराखंड में हुई भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि देहरादून के गांधी पार्क के सामने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों को कल पुलिस की लाठियां खानी पड़ गई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और इस दौरान भगदड़ मच गई और कई युवा रोड में गिर पड़े और कई युवाओं को गंभीर चोटें आई हैं । इस लाठी चार्ज में महिलाओ को भी गंभीर चोटें आईं हैं क्योंकि इस धरना प्रदर्शन मे कई महिलाएं भी शामिल थीं।
वहीं इस घटना के बाद सभी संगठनों ने इस लाठीचार्ज की आलोचना की है मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे युवाओं पर अत्याचार बताया है और सरकार को तानाशाह कहा है वही इस घटना के बाद अब युवाओं का आक्रोश और बढ़ गया है। आपको बता दें कि पिछले कई समय से उत्तराखंड में हो रही भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामले सामने आ रहे हैं जिस भी परीक्षा में पुलिस हाथ डाल रही है उसमे ही घोटाला सामने आ रहा है और सबसे बड़ी बात ये है कि परीक्षा कराने की जिम्मेदारी जिस डिपार्टमेंट को दी गई है उसके ही अधिकारियों की मिलीभगत घोटाले मे सामने आ रही है और कई अधिकारियों को अब तक जेल भी भेजा जा चुका है, युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहे है लेकिन सरकार सीबीआई जांच कराने की मूड में फिलहाल दिख नहीं रही है ।
मुद्दा टीवी ख़बर।