देहरादून । सुधोवाला स्थित बीएफआईटी कॉलेज युवा कवियों को प्रोत्साहित करने के लिए और उनमें लेखन के प्रति रुचि जगाने के लिए और उनके लेखन को एक मंच प्रदान करने के लिए उत्तराखंड युवा कवि सम्मेलन का आयोजन पिछले 5 सालों से बीएफआईटी कॉलेज का पत्रकारिता विभाग करते आ रहा है ।2015 से शुरू हुआ यह सफर लगातार 2020 तक जारी रहा लेकिन कोरोनाकाल की वजह से 2021 और 2022 में युवा कवि सम्मेलन का आयोजन नहीं हो पाया ।
उत्तराखंड के युवा कवियों को मंच मिल सके और इसी के तहत उत्तराखंड युवा कवि सम्मेलन का आयोजन देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया इसमें उत्तराखंड के और देश के अलग-अलग शहरों की युवा कवियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई । मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कॉलेज के रजिस्टर श्री भूपेंद्र सिंह अरोड़ा जी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इसके बाद युवा कवि खुशबू गैरोला ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया । उसके बाद उत्तराखंड की ही रहने वाली युवा कवि रितिका थपलियाल ने अपनी प्रस्तुति दी इसके बाद मंच पर आए धर्मेंद्र उनियाल ने और राकेश कपूर जी ने अपनी प्रस्तुति से वहां मौजूद सैकड़ों दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया इसी के साथ-साथ दिल्ली की साक्षी सिंह, विकासनगर की निशा फातिमा ,रेशम खान ,और प्रणव गुप्ता ने अपनी अपनी कविताओं से सबका मन मोह लिया
इस कवि सम्मेलन में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवा कवियों को कॉलेज की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया। वही युवा कवि सम्मेलन को लेकर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में और फैकल्टी मेंबर्स में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन कवियों को एक मंच मिलता है जो लिखते हैं और आज सोशल मीडिया के इस दौर में युवा लिखने की कला को भूलते जा रहे हैं ऐसे ही युवा कवियों को प्रोत्साहित करने के लिए हम इस कवि सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं ।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग की छात्र वंदना छिमवाल और तुलसी त्यागी ने किया इस मौके पर कॉलेज के डॉयरेक्टर श्री अनिंदर सिंह अरोड़ा,रजिस्टार श्री भूपेंद्र सिंह अरोड़ा ,कंट्रोलर ऑफ एकेडमिक सर्विसेस श्रीमती विनीत अरोड़ा, डिप्टी डायरेक्टर डा. असलम सिद्दीकी, हैड एग्जाम कंट्रोलर अमरजीत सिंह, कंट्रोलर एकेडमिक अफेयर्स दीपेंद्र सिंह अरोड , पत्रकारिता विभाग की फैकल्टी वंदना और सभी फैकल्टी मेंबर्स और छात्र मौजूद रहे।