20.2 C
Dehradun

अंकिता भंडारी केस, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूछा वीआईपी कौन ?

Must read

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अंकिता हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया है कि आखिर वीआईपी का खुलासा क्यों नहीं हो रहा है और साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपनी फेसबुक प्रोफाइल बदलकर अंकिता भंडारी का फोटो लगाए। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह समय दबाव बनाने का है ताकि सच्चाई सबके सामने आए और इस वीआईपी का पता जल्दी से जल्द लग पाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है

“अंकिता की हत्या के मामले में दो प्रश्न अनुत्तरित हैं,
पहला प्रश्न है कि साक्ष्य नष्ट करने के लिए उस रिजॉर्ट में बुलडोजर किसने फिराया? अब डीएम और एसएसपी के स्थानांतरण के बाद और उनको प्रतीक्षा सूची में रखे जाने के बाद यह प्रश्न महत्वपूर्ण हो गया है और दूसरा अनुत्तरित प्रश्न जो सबके मन को मत रहा है उत्तराखंड के अंदर वह है कि वो वीआईपी कौन? जिसका जिक्र उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी ने अपने फेसबुक में किया था। निरंतर दबाव बनाना समय की आवश्यकता है और मैं आप सब लोगों से प्रार्थना करना चाहता हूं कि वो वीआईपी कौन? यदि आप उस वीआईपी का खुलासा चाहते हैं, तो आवश्यक है कि एक जबरदस्त दबाव बनाईये और उसके लिए अपनी फेसबुक का जो प्रोफाइल है उस प्रोफाइल को आप बदल दीजिए और (दिनांक-30 और 31 अक्टूबर, 2022 को) दो दिन के लिए उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की फोटो लगाकर के दिखाईये, आप सब इस मुहिम का हिस्सा बनें।,,
आपको बता दें अंकिता भंडारी हत्याकांड को आज 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी तक पुलिस वीआईपी का नाम नहीं उगला पाई है और इसी बात को लेकर लोगों में आक्रोश है और लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपना आक्रोश जता रहे हैं।
मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article