देहरादून। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रालोद उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी इसके लिए पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। देहरादून में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के निर्देश पर उत्तराखंड में लगभग 100 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में चुनावी माहौल बनाएगी।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष रूपिन चौधरी ने कहा कि हम सब जयंत चौधरी के कार्यकर्ता है,जयंत चौधरी के लिए अपनी जान लड़ा देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का प्रचार प्रसार करेंगे पार्टी के लिए मेहनत करेंगे।
इस अवसर पर चौ विवेक पंवार, रोहित राणा,हरदीप पंवार,मनु तोमर,जितेंद्र तोमर,ब्रह्मपाल सिंह, प्रवीण तोमर,अमित गुलिया, राजदीप ढाका, संजय बालियान,अरविंद आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल 2027 का विधान सभा चुनाव मजबूती से लड़ेगा: चौधरी नीरपाल