देहरादून, 28 मार्च 2026। देहरादून के डूगा स्थित किंग्स्टन इम्पीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (KIITS), मे आज पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें बायोडील फार्मास्यूटिकल कंपनी ने भाग लेते हुए क्वालिटी एश्योरेंस (QA), क्वालिटी कंट्रोल (QC), प्रोडक्शन एवं माइक्रोबायोलॉजी क्षेत्रों में विभिन्न पदों के लिए अवसर प्रदान किए।
इस ड्राइव में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के लगभग 35 संस्थानों के बी.फार्मा, एम.फार्मा, बी.एससी एवं एम.एससी (बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी) के छात्रों ने प्रतिभाग किया । प्रतिभाग करने वालों में प्रमुख रूप से एसआरएम यूनिवर्सिटी, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी (SGRRU), BFIT एवं KIITS के विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा रही।
वही इस मौके पर BFIT group of institutions के डायरेक्टर जनरल अनिंदर सिंह अरोड़ा ने सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं जिससे बच्चों को आगे बढ़ने में और अपने सपनों को पूरा करने में सहायता मिलती है। साथ ही उन्होंने चयनित बच्चों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर BFIT group of institutions के निदेशक डॉ असलम सिद्दीकी , HAS किंगस्टन इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज डॉ उमंग अहलावत,, निदेशक प्लेसमेंट रवीश अरोड़ा,,डायरेक्टर फार्मेसी विभाग KIITS डॉ विनोद राणा,, वाइस प्रिंसिपल फार्मेसी, KIITS) मसूद अहमद और सभी फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे।
वही आयोजक टीम के हेड ,डायरेक्टर फार्मेसी विभाग KIITS डॉ विनोद राणा ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम मे बच्चों का उत्साह देखकर हम जल्द ही आगामी समय में जुबिलेंट फार्मा के साथ अगला पूल कैंपस ड्राइव आयोजित करेंगे।
मुद्दा टीवी, देहरादून।