धुरंधर 2 आजकल लोगो के दिलों दिमाग में छाई है। हर तरफ इस फिल्म और इसके कलाकारों की ही चर्चा है। बॉलीवुड और साउथ के बड़े बड़े निर्माता, निर्देशक और कलाकार इस फिल्म की तारीफे कर रहे हैं लेकिन कुछ नेता इस फिल्म को प्रोपगेंडा फिल्म बता रहे हैं। मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी इस फिल्म को पूरी तरह से प्रोपगेंडा फिल्म बताया था। फिलहाल फिल्म प्रोपेगंडा है या नहीं इस पर आम पब्लिक कम बात कर रही है पब्लिक इसके कलाकारों और कलाकारों की एक्टिंग की ज्यादा बात कर रही है और तारीफ़ कर रही है। रणवीर सिंह की एक्टिंग इस फिल्म में भी उतनी ही अच्छी है जितनी पदमावत और बाजीराव मस्तानी में थी,वही एनर्जी लेवल, वही किरदार में डूब जाने की कला, रणवीर सिंह ने लंबे समय बाद धमाकेदार वापसी की है और इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह का कद बॉलीवुड में ऊंचा हो गया है । उनके आलोचक भी इस फिल्म को देखने के बाद उनकी तारीफ जरूर करेंगे ।फिल्म ने 4 दिन में 500करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसकी स्पीड देखकर ये लगता है फिल्म बहुत जल्द 1हजार करोड़ कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो जाएगी। वही ये भी देखने वाली बात होगी क्या ये भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन पाएगी या नहीं?
धुरंधर 2का मचा गदर, 4 दिन में 500करोड़