19 C
Dehradun

HNBGU के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में खाली कुर्सी बनी चर्चा का विषय

Must read

श्रीनगर ।केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय  में छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम खास वजह से चर्चा में रहा।इस चर्चा की वजह बनी एक खाली कुर्सी।

हुआ कुछ ऐसा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रकाश सिंह, का छात्र इंतजार कर रहे थे लेकिन कुलपति कार्यक्रम में ही नहीं पहुंचे। जबकि मंच के सामने कुलपति के लिए लिए विशेष रूप से एक कुर्सी आरक्षित रखी गई थी।जब कार्यक्रम शुरू हो गया और कुलपति  तब भी नहीं पहुंचे, तो नाराज़ छात्र नेताओं ने उसी कुर्सी पर “लापता” का स्टिकर चिपका दिया।यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय के इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कुलपति को उपस्थित रहना था इससे छात्रों में उत्साह रहता।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article