उत्तराखंड सरकार के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने ऋषिकुलम गुरुकुल विद्यापीठ, गुरुग्राम का दौरा किया। इस दौरान सचिव ने गुरुकुल के छात्रों से मुलाकात कर उनकी प्रतिभा का अवलोकन किया।
सचिव ने गुरुकुल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रज्ञा चक्षु, मलखंब, मंत्र उच्चारण और अन्य पवित्र प्राचीन परंपराओं का अवलोकन किया. उन्होंने इन परंपराओं को पूरे भारतवर्ष में बढ़ावा देने की इच्छा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को संस्कृत विषय के साथ कैसे IAS अधिकारी बना जा सकता है इस सम्बंध में भी छात्रों से संवाद किया और प्रज्ञा चक्षु एवं स्पर्श चिकित्सा जैसे गूढ़ संस्कृत की धरोहरों को संरक्षित, प्रचारित-प्रसारित करने पर ज़ोर दिया साथ ही मंत्र चिकित्सा जैसे विषयों पर भी गुरुकुल के अध्यापकों एवं छात्रों को शोध करने के संबंध में प्रेरित किया.
इससे पूर्व, गुरुकुल के अधिकारियों और छात्रों ने सचिव का स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने ऋषिकुलम गुरुकुल के आचार्य एवं संचालक को इस पहल की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।