10.5 C
Dehradun

मसूरी ,संस्कृत शिक्षा सचिव का औचक निरीक्षण

Must read

मसूरी । संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने देहरादून के मसूरी स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्कृत सचिव ने विद्यालय के समस्त महत्वपूर्ण अभिलेखों, अध्यापक/छात्र उपस्थिति पंजिका,अतिथि लेख पंजिका,विद्यालय कार्यक्रमों की छाया चित्र पंजिका,आदि का निरीक्षण किया।इस मौके पर संस्कृत सचिव ने छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी अन्य संस्कृत विद्यालयों की भांति श्रीमद्भगवत गीता के अष्टादश अध्यायों को भावार्थ और सार के साथ पठन-पाठन करने के अतिरिक्त नगर पालिका क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में नियमित तौर पर संस्कृत संभाषण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये।.वही विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि हर वर्ष छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाता है. पिछले वर्षों में मथुरा-वृंदावन एवं इस वर्ष ऋषिकेश ले जाया जा रहा है.

सचिव दीपक कुमार गैरोला ने स्कूल प्रबंधन से अनुरोध किया कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए  उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अंतर्गत उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद से पूर्व एवं उत्तर मध्यमा में विज्ञान-गणित विषयों की मान्यता लेते हुए सुयोग्य अध्यापकों की व्यवस्था करें जिससे आने वाले वर्षों में विद्यालय के छात्र JEE मेन्स एवं NEET की भी परीक्षाएं दे पायें और कहा कि छात्रों को संस्कृत के साथ-साथ एक विदेशी भाषा सीखने  के साथ-साथ वैकल्पिक विषय के रूप में मानसिक दक्षता बढ़ाने हेतु भारतीय गणित भी सीखनी चाहिए।इसके बाद सचिव ने स्टेशनरी इत्यादि की सहायता देने वाली कृपालु महाराजा जी की संस्था राधा कुंज का भ्रमण कर इस नेक काम हेतु संस्था के पदाधिकारियों का धन्यबाद प्रेषित किया.

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article