उत्तराखंड l उत्तराखंड में आजकल राजनीति गरमाई हुई इसका कारण है अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो और वीडियो का सोशल मीडिया में वायरल होना, जिसमें पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिया जा रहा है और इस ऑडियो में बीजेपी के बड़े नेता दुष्यंत गौतम को गट्टू के नाम से संबोधित किया जा रहा है इसको लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल ने सीबीआई जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
वही अब इस मामले में बताया जा रहा है कि हरिद्वार के बहादराबाद थाने में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया कि दोनों के द्वारा बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सामग्री प्रसारित की जा रही है, जो पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा है तथा इससे रविदासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।