अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा के मचखाली मंडल के कुंवाली में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की पूर्व तैयारी एवं संगठनात्मक बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे बीजेपी ज़िला उपाध्यक्ष नरेंद्र आगरी ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी 2027 में मजबूती के साथ फ़िर से सत्ता में वापसी करेगी इसके लिए हम सब को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए दुगुने जोश के साथ कार्य करना होगा और लोगो के बीच जाकर, जनसंपर्क अभियान को व्यापक करना होगा ताकि सरकार के द्वारा किए गए कार्य जनता तक पहुंच सके।साथ ही बीजेपी ज़िला उपाध्यक्ष नरेंद्र आगरी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर एकजुट होकर अल्मोड़ा को विकास की नई दिशा देंगे ।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, मंडल प्रतिनिधि दिवान सिंह जलाल, मंडल महामंत्र राज अधिकारी, दीपक रावत, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हेमंत आर्या, मनीष वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, पूर्व महामंत्री बालम बजैठा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल महिला मित्र दीपा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी।