10.5 C
Dehradun

नरेंद्रनगर,बीना बहुगुणा मेमोरियल ट्रस्ट ने छात्रों को बाटे गर्म कपड़े

Must read

नरेंद्रनगर।राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज खांकर, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में “बीना बहुगुणा मेमोरियल ट्रस्ट” के द्वारा शिक्षा सेवा परियोजना के अंतर्गत चलाए जा रहे शीतकालीन वस्त्र वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश बहुगुणा के द्वारा विद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालयी गणवेश के रूप में हुड का वितरण किया गया। इस मौके पर श्री बहुगुणा ने मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक जानकारियों हेतु लगातार संपर्क बनाए रखने का वादा भी किया । आपको बता दें श्री बहुगुणा लॉ कॉलेज देहरादून में प्रो वाइस चांसलर के रूप में कार्यरत हैं और लगातार ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा में बढ़चढकर भागीदारी निभाते हैं। वही इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी । इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता- विश्वनाथ बहुगुणा, एफ आर आई में कार्यरत- चंद्र प्रकाश बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य – शीशपाल सिंह सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य- सोबत सिंह भण्डारी, ग्राम प्रधान थान बिडोन -श्री सुनील नेगी, पूर्व प्रधान टिपली- श्री फूल दास एवं पीटीए अध्यक्ष- श्रीमती राखी देवी ने भी उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं का मार्ग निर्देशन किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री गणेश प्रसाद काला के द्वारा किया गया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बडोला के द्वारा “बीना बहुगुणा मेमोरियल ट्रस्ट” देहरादून का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी विद्यालय की इसी प्रकार से सहायता करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विद्यालय में कार्यरत डाॅ० रवि बहुगुणा, वीरेंद्र सिंह रावत, सूर्यकांत तिवाड़ी, नवीन पंचपुरी, मंजीत नेगी, ममता पुंडीर सहित सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article