आज सुबह लगभग 8:30, करीब रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (संख्या UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से नीचे अलकनन्दा नदी में गिर गई। जिसमें 2लोगों की मौत और 8 लोग घायल 
हो गए।जानकारी के अनुसार ये वाहन रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रहा था।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और स्थानीय व्यक्तियों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को निकाला। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में गिरने से पहले वाहन में सवार कुछ लोग जो बाहर गिर गए गये थे, उनको रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।
वाहन संख्या UK 08 PA 7444 बस में जो कि 31 सीटर बस है, में वाहन चालक सहित कुल 19 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।