अहमदाबाद ।विमान हादसे में बांसवाड़ा का एक हंसता-खेलता पूरा परिवार खत्म हो गया। परिवार में कुल पांच लोग शामिल थे,जो लंदन जा रहे थे। ये परिवार डॉ प्रतीक जोशी नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। ये भी खबर है कि डॉ. प्रतीक जोशी और उनकी पत्नी डॉ.कामिनी जोशी पहले उदयपुर में ही कार्यरत थे। डॉ. प्रतीक वर्ष 2016 में लंदन शिफ्ट हो गए थे। एक माह पूर्व डॉ. कामिनी जोशी ने भी उदयपुर के मेडिकल कॉलेज से इस्तीफा देकर लंदन पति के पास जाने का फैसला किया।डॉक्टर दंपती अपने तीनों बच्चों बेटी मिराया जोशी, बेटे नकुल और प्रद्यूत जोशी के साथ हादसे वाले विमान से लंदन जा रहे थे। नकुल और प्रद्यूत जुड़वां भाई थे। हादसे के बाद बांसवाड़ा में दोनों परिवारों और उदयपुर में मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर छा गई।
दुखद। अहमदाबाद विमान दुघर्टना में उजड़ गया ये पूरा परिवार।