16.3 C
Dehradun

बंजारावाला, कारगी में पुल न बनने से जनता परेशान, भाकियू (एकताशक्ति) ने मेयर से की भेंट

Must read

 

देहरादून  lभारतीय किसान यूनियन (एकताशक्ति) उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर बंजारावाला, कारगी क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा  कि वार्ड 84 में सड़कों, सीवर लाइन, जल आपूर्ति, नालियों और पुल जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हैं, जिससे स्थानीय निवासी जनता कई परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होने विशेष रूप से कारगी चौक से बंजारावाला रोड पर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के पास एक बरसाती नाले को लेकर मेयर को अवगत कराया कि लगभग एक महीने पहले इस पुलिया को बनाने के लिए तोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण क्षेत्रवासियों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए दो से ढाई किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।

श्री शर्मा ने महापौर को आगाह किया कि बरसात का मौसम नजदीक है और यह नाला हर साल विकराल रूप ले लेता है, जिससे हजारों लोगों के घरों में पानी भर जाता है और भारी नुकसान होता है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस नाले में बहकर कई लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी शासन-प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है।भाकियू (एकताशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय विधायक पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर कब तक जनता पिसती रहेगी और कब ये अधूरे कार्य पूरे होंगे। उन्होंने बताया कि ठेकेदार और जेई/एई से संपर्क करने पर भी उनका व्यवहार क्षेत्र के लोगों के प्रति अभद्र रहा है।भारतीय किसान यूनियन (एकताशक्ति) ने मेयर सौरभ थपलियाल से जनहित को देखते हुए इस पुलिया के शीघ्र निर्माण के लिए अपने स्तर पर आदेश जारी करने गुहार लगाई है ताकि जनता को और परेशानी ना उठानी पड़े।

मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article