देहरादून। लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ देहरादून में कानून की पढ़ाई कर रहे LLB,BALLB और LLM के छात्र छात्राओं ने 20 मई को शैक्षणिक महत्व की यात्रा के अंतर्गत भारतीय संसद का भ्रमण किया और संसद पुस्तकालय, पुरानी संसद भवन, तथा नई संसद भवन का अवलोकन किया और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का प्रयास किया।इस अवसर पर छात्रों को संसद के सचिवालय के उप अधिकारी द्वारा संसदीय परंपराओं, कार्यप्रणाली तथा विधायी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई,
वही कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव प्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “यह हमारे संस्थान के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ देहरादून क्षेत्र का पहला विधि महाविद्यालय है जिसे भारतीय संसद भवन का भ्रमण करने का यह सम्मान प्राप्त हुआ है। यह अनुभव छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके अंदर राष्ट्र और संविधान के प्रति सम्मान एवं समझ को भी प्रबल किया।”इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स – प्रतिक सेठी, शोहेब रसूल, तथा निरदेश चक्रवर्ती भी सम्मिलित रहे।
