देहरादून। देहरादून के डूंगा स्थित किंगस्टन इंपीरियल कॉलेज में वर्ल्ड रेडक्रॉस डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज में पढ़ने वाले D .pharama, B.pharma फिजियोथैरेपी, बीएससी ओटीटी, बीएससी ऑप्टोमेट्री, BMlT,BPT,GNM,BSC Nursing,MMLT,MPT,BTech, होटल मैनेजमेंट,LLB,LLM, Mass communication के बच्चों ने और फैकल्टी मेंबर्स ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉयरेक्टर IQAC डॉ M.k.अरोड़ा और डायरेक्टर फार्मेसी किंगस्टन इंपीरियल कॉलेज डॉ झूमा समानता ने बच्चों को संबोधित किया और रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना उसके उद्देश्य, जरूरत और वर्तमान परिस्थित में रेडक्रास सोसाइटी की महत्ता के बारे में बच्चों को बताया कि आज क्यों देश को रेडक्रास सोसाइटी की जरूरत है और कैसे रेडक्रास सोसाइटी देश के अंदर किन किन क्षेत्रों में काम कर सकतीं हैं। इस मौके पर हेड एकेडमिक सर्विसेस किंगस्टन इंपीरियल कॉलेज डॉ उमंग अहलावत, प्रिंसिपल लिब्रा लॉ कॉलेज डॉ शिव प्रकाश सिंह,वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग प्रोफेसर नुजहत आलम, और किंगस्टन इंपीरियल कॉलेज के सभी फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी। देहरादून।