देहरादून, l भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री दरबार साहिब महन्त देवेन्द्र दास से मुलाकात की और सच्चे मोती की माला, हरा पटका और चित्र भेंट किया, वही इस मौके पर महाराज जी ने भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखंड के संरक्षक के रूप में अपनी सहमति दी।वही महाराज जी ने अपने संबोधन में समाज को नई दिशा देने और उत्तराखंड के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए एसजीआरआर मिशन के अटूट संकल्प को दोहराया।
उन्होंने कहा कि श्री महन्त इंद्रेश चिकित्सालय न केवल उत्तराखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों के गांवों तक भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए तत्पर है।महाराज जी ने भाकियू एकता शक्ति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है, और इसके लिए सुरेन्द्र शर्मा बधाई के पात्र हैं।उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जो दोनों संगठनों के बीच एक मजबूत और सहयोगी संबंध का प्रतीक है।
इस अवसर पर, प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, स. तरनजीत सिंह चड्ढा, राकेश बंसल, महासचिव सोनू, जान मौहम्मद, वरुण छाबड़ा, गौतम पंडित, हिमांशु कुमार, एन.के. गुप्ता, सूर्यप्रकाश भट्ट, संजय चौधरी, राजकुमार वर्मा, डा. सुमित सब्बरवाल, सुलेख सैनी, मुकीम रोशन, रवि फ्रान्सिस, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
मुद्दा टीवी।