16.3 C
Dehradun

सोशल मीडिया अध्यक्ष ने स्वर्गीय चन्द्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Must read

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने छेत्र के लोगो के साथ चंद्र मोहन सिंह नेगी की जयंती के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक यमकेश्वर के ग्राम कंडी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह नेगी  के योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विकास नेगी ने कहा स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह नेगी जी एक प्रतिष्ठित राजनेता थे, जिन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के 5वीं और 8वीं विधानसभाओं में लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में सेवा की। विभिन्न सरकारों में, उन्होंने उप मंत्री, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया चंद्र मोहन सिंह नेगी जी का जीवन और उनका कार्य हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण भाव हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।

वही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय नेगी जी के आदर्शों का पालन करने और समाज की सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।

मुद्दा टीवी। पौड़ी गढ़वाल

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article