16.3 C
Dehradun

युवा महोत्सव के लिए प्रदेश का 72 सदस्यीय दल दिल्ली रवाना*

Must read

देहरादून । स्वामी विवेकानंद जयंती पर दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल गुरुवार को रवाना हो गया। इस दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72 प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस टीम में संगीत, लोक नृत्य, लेखन, डिबेट समेत अनेक विधाओं में पारंगत युवा शामिल है, जो वहां विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में हिस्सेदारी करेंगे।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है, उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा ।     मुद्दा टीवी, देहरादून

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article