उत्तराखंड : जनपद ऊधमसिंह नगर के जसपुर के ग्राम कलियावाला में आज दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आनन फानन में पहुंचे पुलिस टीम ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जसपुर के ग्राम कलियाँवाला के रहने वाले मंजीत सिंह पुत्र टहल सिंह को नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्र किये। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आज दोपहर में पुलिस को जसपुर में कलियाँवाला के पास सड़क पर एक व्यक्ति के लहुलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली । पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कलियाँवाला के रहने वाले मंजीत सिंह के रूप में हुई। घायल युवक को परिजनों के सहयोग से पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साथ ही बताया कि वहीं दूसरी तरफ घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ साथ तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर मुआयना किया। घटना में एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
राहुल दुमका। मुद्दा नहीं