लालकुआं। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी के नेतृत्व मे युवाओं ने अधिशासी अधिकारी लालकुआं नगर पंचायत राहुल सिंह से मुलाकात की व लगातार क्षेत्र में बड़ रहे गोवंश व दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए उचित कार्यवाही की मांग कि ।इस पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लालकुआं राहुल सिंह , ने बताया कि उनके द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल को निराश्रित गौ वंश के लिए गौशाला बनाने के संबंध में गंगापुर मे भूमि उयलब्ध कराने व नगर पंचायत लालकुआं को कार्यदायी संस्था बनाने के लिए पत्र भेजा गया था व नगर पंचायत लालकुआं को गंगापुर कबडाल स्थित भूमि में गौशाला निर्माण करने देने संबंधी निवेदन किया गया था ।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि अभी लगभग विगत वित्तीय वर्ष का अन्य मद का लगभग 44 लाख के करीब नगर पंचायत लालकुआं के पास स्लॉटर हॉउस से सम्बन्धित शेष है ,जिसका इस्तेमाल शासन से अनुमति मिलने पर शेड निर्माण के लिए किया जा सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने बताया कि अब उनकी पुरी टीम नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से प्राप्त पत्रों के आधार पर पुनः जिलाधिकारी से मुलाकात कर तत्काल नगर पंचायत लालकुआं को गंगापुर कबडाल में गौशाला में भूमि अंतरित करते हुए कार्य करने के लिए अनुमति प्रदान करने का निवेदन जिलाधिकारी से करेंगे व जल्दी से जल्दी इस संबंध में निर्माण हो सके इसके लिए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर इस समस्या के निदान कराने का प्रयास करेंगे। जिससे कि क्षेत्र की लगभग 300 से 400 गोवंश को पर्याप्त रहने खाने का स्थान प्राप्त हो सके ।इस दौरान शिशु मंगल में विकास गुप्ता,पीयूष जोशी,कमल पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।
राहुल दुमका। मुद्दा टीवी