देहरादून। शासन ने राज्य में कई आईएएस अधिकारियो को बदला है और इसी क्रम में सचिन बंसल को देहरादून जिले का का नया डीएम बनाया गया है । पहले ये जिम्मेदारी सोनिका संभाल रही थी।
वही आज सविन बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला । इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। सविन बंसल इस पद पर नियुक्ति से पहले कुमाऊँ मंडल के नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं। साथ ही सविन बंसल अपनी प्रभावशाली प्रबंधन क्षमताओं और नवाचारी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रुबरु होते जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई कहा म्यूनिसिपल से जुड़ी समस्या लैंड डिस्प्यूट, यातायात, क्राइम पर ध्यान केंद्रित रहेगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है।
अब सचिन बंसल जिले के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करेंगे, जिसमें राज्य नीतियों का कार्यान्वयन, स्थानीय संसाधनों का प्रबंधन और जनता की शिकायतों का समाधान शामिल है। जिला मजिस्ट्रेट का पद जिले के प्रशासन की सुचारू प्रक्रिया और विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी