18.5 C
Dehradun

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान समारोह में कहा- राष्ट्रवादी राजनीति करने वाली देश की एकमात्र पार्टी भाजपा

Must read

सोमेश्वर:  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार से शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में क्षेत्र के कई  लोगों को पार्टी  की सदस्यता दिलाई। इस अभियान के तहत सोमेश्वर में रेखा आर्या के द्वारा हवालबाग के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख  गोपाल सिंह खोलिया, गुरना के क्षेत्र पंचायत सदस्य  राहुल खोलिया, चौना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  जगजीवन खोलिया,  पान सिंह बिष्ट और के साथ कई लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर  रेखा आर्य ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं और प्रधानमन्त्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उसका आधार हैं और भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए संगठन सर्वोपरि है साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि  मुझे गर्व है कि मैं ऐसे दल की कार्यकर्ता हूं जोकि भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में अग्रसर है।

मुद्दा टीवी। सोमेश्वर

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article