14.1 C
Dehradun

ऋषिकेश रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा उपराष्ट्रपति को पेश किया गया सुरक्षा ड्राफ़्ट

Must read

ऋषिकेश। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स ऋषिकेश में रेजिडेंट चिकित्सकों व फैकल्टी सदस्यों सहित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश वसुधैव कुटुम्बकम् का ध्येय रखने वाला देश है, ऐसे में विश्व के कल्याण की कामना करने वाले देश में घटित हुई इस घटना ने मानव समाज को सोचने को मजबूर कर दिया है। महिलाओं के साथ लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं पर दलगत भावना से ऊपर उठकर सोचना होगा और ऐसे मामलों में संसद को सख्त कानून बनाने में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है, इसके बावजूद अभिभावकों को अपनी बच्चों को चिकित्सकीय पेशे से जोड़ने व देशहित में मानव सेवा के प्रति सकारात्मक रहने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने एम्स ऋषिकेश के क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संस्थान के अंतर्गत उधमसिंहनगर के किच्छा में 218 बेड के सेटेलाइट सेंटर के निर्माण, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत एम्स ऋषिकेश परिसर में निर्माणाधीन 150 बेड क्षमता के क्रिटिकल केयर अस्पताल भवन के अलावा संस्थान द्वारा संचालित की जा रही टेलिमेडिसिन, ड्रोन मेडिकल आदि सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 12 वर्षों की संस्थागत स्तर पर उत्तरोत्तर प्रगति के लिए ही इस वर्ष नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क एनआईआरएफ द्वारा देश भर के शीर्ष 50 चिकित्सा संस्थानों में एम्स ऋषिकेश ने 14वीं रेंक हासिल की है।
एम्स ऋषिकेश के रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय पेशेवरों की संपूर्ण सुरक्षा की मांग को लेकर सेंट्रल प्रोटक्शन एक्ट के मामले में तैयार किया गया बिल का ड्राफ्ट कार्यक्रम के दौरान देश के उपराष्ट्रपति को सौंपा गया। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान इस ड्राफ्ट का जिक्र करते हुए देशभर के चिकित्सकों को भरोसा दिलाया कि वह इस बिल को सकारात्मक तौर से संसद में रखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उप राष्ट्रपति ने एम्स के मुख्य सभागार परिसर में एक पेड़ मां के नाम मुहिम के पौधा रोपकर तीर्थनगरी से आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय संवर्धन का संदेश दिया।समारोह में उपराष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल सेनि. गुरमीत सिंह, सूबे के नगर विकास एवं वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उपराष्ट्रपति के सचिव आईएएस सुनील कुमार, डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, उप निदेशक प्रशासन ले. कर्नल अमित पराशर, एसई ले. कर्नल राजेश जुयाल आदि लोग उपस्थित रहे।

तुलसी त्यागी,मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article