राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए नामित सहायक अध्यापिका कुसुम लता गढ़िया जो थराली के अंतर्गत जोला गांव की मूल निवासी विकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाई स्कूल में तैनात है उनको नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए चुने जाने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने उनसे मिलकर उनको बधाई दी और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनकी प्रशंशा की।
श्रीमती गढ़िया ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी इस दौरान उन्होंने विधायक को तमाम पशु पक्षियों जीव जंतुओं पेड़ पौधों आदि पर लगाए गए कर कोड की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही कोई भी क्यू आर कोड स्कैन करता है तो उसे वस्तु जीव जंतु पशु पक्षियों पेड़ पौधों की पूरी जानकारी मिल जाती है जिससे विधायक टम्टा खासे प्रभावित हुए इसके अलावा विधायक ने अध्यापिका से अन्य जानकारी भी प्राप्त करी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाएं प्रधानाचार्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा की विधायक जी का चयनित शिक्षक को सम्मानित करने से वह स्वयं गौरांवित महसूस कर रहे हैं और इससे प्रेरणा लेकर अन्य शिक्षक भी शिक्षण कार्य की ओर प्रेरित होंगे।
नरेश गुप्ता। मुद्दा टीवी