अल्मोडा। जागेश्वर में पिछले सप्ताह हुई भारी वर्षा से लोगो की निजी सम्पत्ति के साथ साथ सार्वजनिक संपत्ति को भी काफ़ी नुकसान पहुंचा है कई जगह लोगो के निजी रास्ते और खेत भी कट चूके हैं तो कई जगह रास्तों के बीच मिट्टी बह जाने से खाई के आकार के बड़े बड़े गड्डे बन चूके हैं। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
वही आज बारिश से हुऐ नुकसान का जायज़ा लेने और लोगो को आ रही समस्याओं से रूबरू होने के लिए बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट , प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, प्रदेश संयोजक पुष्कर काला ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल और प्रदेश मंत्री अo मोo नरेंद्र आगरी ने आज जागेश्वर पहुंचकर प्रभावित इलाकों मे नुकसान का जायज़ा लिया और लोगो से मुलाकात की । इस मौके पर प्रदेष महामंत्री बीजेपी राजेंद्र बिष्ट ने लोगो को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द प्रभावित इलाकों मे सरकार की तरफ़ से कार्य सुरू किया जाएगा ताकि लोगो को राहत मिल सके।
इस मौके पर जगेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा , पूर्व विधायक प्रत्याशी सुभाष पांडे , क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह नेगी , सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी। जागेश्वर