14.1 C
Dehradun

बांग्लादेश ने लगाया सोशल मीडिया पर बैन! क्या प्रेस स्वतंत्रता और नागरिक स्वतंत्रताओं पर ये है एक हमला ?

Must read

ढाका, । पूरा विश्व आज सोशल मीडिया को एक नई शक्ति और अभिव्यक्ति का एक मज़बूत माध्यम मान रहा है। पिछले कुछ समय मे सोशल मीडिया ने विश्व के कई ज्वलंत मुद्दों पर विश्व बिरादरी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और हर देश सोशल मीडिया की शक्ति को सबसे बडी ताकत मानते हुए इस छेत्र के लिए नीतियां बना रहा है । वही  आज बांग्लादेश ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रतिबंध लागू किया है, जिसका उद्देश्य देश में सूचना प्रवाह और ऑनलाइन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना है। इस नए आदेश के तहत, सरकार ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, और इंस्टाग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया है।

सरकार का दावा है कि यह कदम देश में फैल रही अफवाहों और गलत सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है, जो उनके अनुसार सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता के लिए खतरा उत्पन्न कर रही हैं।अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंध की अवधि के दौरान, इन प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि उपयोगकर्ताओं की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी और असामाजिक गतिविधियों को तुरंत रोका जाएगा। वही इस आदेश के बाद, बांग्लादेश के नागरिकों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है, और कई लोगों ने इसे सरकार की प्रेस स्वतंत्रता और नागरिक स्वतंत्रताओं पर एक हमला बताया है। विपक्षी दल और मानवाधिकार संगठनों ने भी इस कदम की आलोचना की है और इसे एक अस्वस्थ्य लोकतांत्रिक माहौल का संकेत बताया है।वहीं सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस कदम का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया पर अनुशासन स्थापित करना और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण पाना है, और  वे जल्द ही इस स्थिति की समीक्षा करेंगे।

यह स्थिति बांग्लादेश में डिजिटल स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है, और इसके संभावित दीर्घकालिक प्रभावों पर नजर रखी जाएगी।सवाल ये है कि क्या बांग्लादेश में भी अब आने वाले समय में लागू होगी आपातकालीन जैसी स्थिति या फिर सरकार अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी?

तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article