पेरिस, 29 जुलाई 2024: भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है । मनु भाकर ने 12 साल बाद भारत के लिए ओलंपिक्स में पदक जीता है इसी के साथ मनु ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है।
मनु भाकर, जिन्होंने कुछ साल पहले टोक्यो ओलिंपिक 2020 में अपना डेब्यू किया था लेकिन तब वो मेडल हासिल करने मे सफल नहीं रही और उस बार मनु शूटिंग रेंज से रोते हुए बाहर निकली थीं। तब पूरे देश ने मनू भाकर की निराशा को देखा था वही अब मनु ने इस बार पेरिस ओलंपिक्स में अपनी जबरदस्त मेहनत और दृढ़ संकल्प दिखाते हुए पदक जीतकर पूरे देश को खुश कर दिया है । 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में उन्होंने कुल 215.6 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता वहीं कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीत। ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा.
वही भाकर के इस शानदार प्रदर्शन पर भारत सरकार और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। खेल मंत्री ने ट्वीट करके कहा, “मनु भाकर ने हमें गर्वित किया है। उनका कांस्य पदक भारतीय खेलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वही मनु भाकर ने कहा कि ये मेरा मेडल नहीं बल्कि भारत का मेडल है साथ ही मनु ने अपनी जीत को अपने कोच और परिवार की मेहनत को समर्पित किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी