अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के हेमवती नंदन बहूगुना स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्य ने चार करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही जानकारी देते हुए कहा कि स्टेडियम में दर्शक, दीर्घा, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, अंडर ग्राउंड टैंक, ड्रेनेज के कार्य, बाउंड्रीवाल, फेंसिंग मैदान का समतलीकरण सहित सात कामों का सुदृढ़ीकरण किया गया है।रेखा आर्य ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है पूर्व में खिलाड़ियों की यह मांग रहती थी की उन्हें रात में भी प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए।
अब से रात में भी खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा जिससे कि वो अपने खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने उदीयमान योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, नौकरी में आउट ऑफ टर्न जॉब, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिये सरकारी नौकरी, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अनेकों व्यवस्था की हैं।खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है यह राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है। खेलों को बेहतर और यादगार बनाने के लिए खेल विभाग प्रतिबद्ध है और खेलों के आयोजन से संबंधित सभी निर्माण पूरे कर लिए गए हैं।
इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, अध्यक्ष अमित शाह, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी, उप जिला खेल अधिकारी अरुण बंगयाल सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी