20.3 C
Dehradun

इस मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर HIV का कहर, अब तक 828 पाए गए पॉजिट‍िव, 47 की मौत

Must read

त्रिपुरा । राज्य के एक मेडिकल कॉलेज में  चकित कर देने बाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचना पर मजबूर कर दिया कि आख़िर एक मेडिकल कॉलेज में ऐसा कैसे हो सकता है । आपको बता दें त्रिपुरा के एक मेडिकल कॉलेज में 828 छात्र एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं और HIV वायरस से संक्रमित 47 छात्रों की मौत हो गई है। इस मामले में विशेषज्ञों ने वायरस के फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। ये ख़बर चौकाने वाली इस लिए है क्योंकि ये सभी छात्र खुद मेडीकल की पढ़ाई कर रहे हैं और इनको अच्छी तरह से जानकारी होगी कि एचआईवी का वायरस कैसे और किन कारणों से फैलता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन छात्रों को HIV संक्रमित होने के पीछे मुख्य वजह यौन रूप से संबंध बनाने की बदहाली हो सकती है।  वही त्रिपुरा सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित संक्रमण का पता लगाने के लिए और वायरस का फैलाव रोकने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की है।विशेषज्ञों ने बताया कि इन छात्रों में HIV के लक्षणों का पता चलने पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के पास जाने की सलाह दी जा रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, HIV संक्रमण को रोकने और इलाज के लिए जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। यह समस्या सामाजिक संज्ञान और संवेदनशीलता के साथ ही नकारात्मक सोच और सुरक्षित आचरण के माध्यम से हल की जा सकती है।

तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article