यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे में बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस का सामने चल रहे दूध टैंकर से टकराव हो गया। जिसमें एक बच्चे समेत अट्ठारह लोगों की जान चली गई। और २० लोग घायल हो गये। ये हादसा सुबह क़रीब साढ़े पाँच बजे गढ़ा गाँव के पास हुआ।
इस हादसे में एक बच्चे समेत 18 लोगों की जान चली गई। और लगभग २० लोग बुरी तरह से घायल हो गये। आपको बता दें, ये हादसा लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के एक गाँव गढ़ा के पास हुआ। बुधवार सुबह तक़रीबन साढ़े पाँच बजे के क़रीब ये हादसा हुआ। जिसमे स्लीपर बस आगे चल रहे दूध टैंकर से पीछे से टकरा गई और देखते ही देखते ये टक्कर एक दुखद समाचार में तब्दील हो गया। हादसे में चीख पुकारें होने लगी, जिसके चलते वहाँ मौजूद लोगों ने पुलिस को मौक़े पर बुलाया ।
सीओ अरविंद सिंह के अनुसार ये स्लीपर बस बिहार से दिल्ली की ओर जा रही थी। जिसमे पचास लोग सवार थे और अधिकतम लोग मज़दूर थे। जोकि लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे में एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। आपको बता दें, इस हादसे में एक बच्चे समेत अट्ठारह लोगों की जान चली गई। वहीं अन्य लोगों को बचाव कार्य की मदद से ख़तरे से बाहर निकल लिया गया है लेकिन सभी घायल अवस्था में है। जिन्हें मौके पर पहुंची बांगरमऊ, बेहटामुजावर थाना पुलिस ने मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला और सभी को बांगरमऊ सीएचसी में उचित उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
दरअसल, हादसे का कारण अभी पुख़्ता नहीं हुआ है। लेकिन ये आशंका लगायी जा रही है कि ड्राइवर की आँख लगने की वजह से स्लीपर बस आगे चल रहे दूध-टैंकर से टकरा गई। वहीं इस मामले की ज़िम्मेदारी एसडीएम नम्रता सिंह ने ली है। और उनके निर्देश में घायल और मृत लोगों के नाम व पते की जानकारी निकाली जा रही है। वहीं उन्होंने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की फिर सीएचसी में घायलों से जानकारी ली। डॉक्टरों को इलाज के निर्देश दिए।
ये ऐसा पहला हादसा नहीं है जहां पर किसी एक की गलती की वजह से सैकड़ों लोगों को अपनों से बिछड़ना पड़ता है। बल्कि ऐसे कई मामले लोगों के सामने बार बार आ चुके हैं और ये हादसे उचित तरीक़े से ड्राइविंग करने की आवश्यता की ओर ध्यान आकर्षित करते है। फ़िलहाल पुलिस भी इस मामले की जाँच में लगी है कि एक्सीडेंट होने के पीछे का मुख्य कारण क्या था। जिसकी मदद से आम जानता को आगाह किया जा सके कि ड्राइविंग के वक्त एक छोटी सी गलती भी किसी दुखद हादसे का रूप ले सकती है।
रेशम खान। मुद्दा टीवी