20.3 C
Dehradun

डेंगू का डेंजर, हो सकता है जानलेवा।

Must read

मॉनसून का मौसम  गर्मी से राहत तो दिलाता है है मगर इस के साथ – साथ कई मच्छर जनित बीमारियों को भी निमंत्रण देता है। जिसकी वजह से कभी कभी इंसान की जान पर आफत बन आती है। और कभी कभी इंसान की मौत तक हो जाती है मॉनसून के समय  खासकर मलेरिया  और डेंगू, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियाँ तेजी से फैलती हैं।

अगर बात राजधानी देहरादून की करे तो अभी तक देहरादून शहर में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन वेक्टर से होने वाले रोग के मरीज आने लगे हैं इसे देखते हुए एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश दिये हैं कि इस बार सभी विद्यालयों, मदरसों आँगनबाढ़ी केंद्रों में सभी बच्चों को पूरी आस्तीन की शर्ट और फुल पैंट अनिवार्य कर दी जाए और जो बच्चे इस यूनीफॉर्म में नहीं आयेंगे उन्हें स्कूल में प्रवेश न करने दिया जाये। जिला प्रशासन ने आदेशों को सकती से पालन करने के निर्देश दिए हैं साथ ही प्राथना सभाओं में प्रतिदिन छात्र – छात्राओं को डेंगू से बचने के उपाय और हो जाने पर लक्षणों की पहचान भी बताने को कहा है।आपको बता दें बीते साल देहरादून में डेंगू से काफी लोग संक्रमित हुए थे और इसके चलते कई लोग ने अपनी जान  तक गवाई थी। इस बार एनएसएस- एनसीसी के छात्र  भी डेंगू, मलेरिया के रोकथाम के लिए जागरूकता रैली संचालित करेंगे।जिला प्रशासन का कहना है कि डेंगू के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है और इसको रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना भी बहुत जरूरी है।

डेंगू से बचने के तरीके :-

1. *मच्छरों से बचें : मच्छरों को रोकने के लिए घर में मच्छर भगाने वाली सामग्री का प्रयोग करें ।
2. *स्वच्छ परिवेश*: घर के आस-पास पानी जमा न होने दे, क्योंकि ये मच्छरों के लिए ब्रीडिंग ग्राउंड होता है।
3. **लंबी आस्तीन और पैंट**: मच्छर के काटने से बचने के लिए लंबी आस्तीन और पैंट पहनें।
4. **मच्छरदानी**: सोते वक्त चारो तरफ से मच्छरों से बचने के लिए मच्छरों को रोकने वाले जाल का प्रयोग करें।
5. **जमा हुआ पानी**: किसी भी प्रकार का पानी, छत में, टंकी में,या किसी स्थान पर जमा होने न दे ।

तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article