जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक घातक आतंकी हमले ने देश को अंदर हिला कर रख दिया है। आतंकी संगठन ने शनिवार को शहर के एक व्यस्त बाजार में हमला किया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
शहीद होने वालों में टिहरी जिले के आदर्श नेगी और नायक विनोद सिंह, पौडी गढ़वाल जिले के अनुज नेगी और हवलदार कमल सिंह और रुद्रप्रयाग जिले के नायब सूबेदार आनंद सिंह शामिल थे।
हमले के दौरान गूंगे आतंकवादियों द्वारा बाजार में गोलियों की और धमाकों की बरसात कि गयी। इससे बाजार के लोगों में हाहाकार मच गया और उन्होंने भागते हुए अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस हमले में सम्मिलित अनेक नागरिक और सुरक्षाबल घायल हो गए हैं।
वही सुरक्षा बलों ने तत्काल हमले के बाद क्षेत्र को बंद कर दिया और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा कार्यवाही शुरू कर दी है। शहर के दूसरे हिस्सों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई और आतंकी हमला न हो सके।
हमले को देखते हुए राष्ट्रपति ने कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इस मामले की जांच करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।इस हमले को लेकर लोगों में आक्रोश और दुख जताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस हमले को देखते हुए अपनी सुरक्षा की सरकार से मांग की है।यह हमला कठुआ शहर की जनता के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक दुखद घटना है। और जिससे उनकी आम जिंदगी पर काफ़ी बुरा असर पड़ा है।
तुलसी त्यागी, मुद्दा टीवी।