लालकुआं। थाना लालकुआँ में मनोज तिवारी पुत्र स्वर्गीय दया किशन तिवारी निवासी जग्गीबंगार हल्दूचौड़ थाना लालकुआँ जिला नैनीताल द्वारा दिनांक 13 जून को थाना लालकुआं मे अज्ञात चोरो द्वारा घर के अन्दर से 80000 रुपया की नकदी तथा ATM check book चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर थाना लालकुआ में मुकदमा एफआईआर नम्बर -137/24 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना और उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी को सुपुर्द कर अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण व डी0 एस0 फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ उ0नि0 गौरव जोशी तथा उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी के हमराह अभियोगो के सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर तथा तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पवन श्रीवास्तव पुत्र अनिल श्रीवास्तव मूल निवासी केशरुआ फतेहपुर उत्तर प्रदेश थाना लाल कुआं नैनीताल उम्र 20 वर्ष को चोरी किए गए सामान व रुपए के साथ तेल डिपो चौराहा से पकड़ा गया।और दूसरे अभियुक्त दीपक अग्निहोत्री पुत्र विशाल अग्निहोत्री निवासी बल्लभगढ़ सेक्टर 62 फरीदाबाद हाल निवासी हल्दुचौड़ लालकुआं उम्र 18 वर्ष को चोरी के सामान और रूपए रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनो से पूर्व में लालकुआं क्षेत्र में हुयी अन्य चोरी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
अपराध करने का तरीकाः
उपरोक्त दोनो अभियुक्तगंण द्वारा दिन में संयुक्त रूप से बंद घरों की रैकी कर उसी समय इनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये घर चिन्हीत करते हुए, घर में हालात के अनुसार या तो ताला तोड़कर या कुंडा खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्तगणों के अन्य थानो व सरहदीय जनपदो से भी आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है ।
इस चोरी का खुलासा करने वाली टीम में निम्न लोग शमिल थे:
1- उप निरीक्षक गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दुचौड़
2-अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी चौकी हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं
2- हे0कानि0 त्रिलोक सिंह रौतेला
3- आरक्षी गुरमेज सिंह हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं
4- आरक्षी अनिल शर्मा चौकी हल्दूचौङ कोतवाली लालकुआं
राहुल दुमका, मुद्दा टीवी,