देहरादून । जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों का हालचाल जाना।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए , पेयजल, भोजन, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। वही जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने हेतु निशुल्क व्यवस्था बनाई गई है। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था का भी जायज़ा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए।
मुद्दा टीवी।