16.3 C
Dehradun

बीएफआइटी करेगा कोटद्वार में कल छात्रों को सम्मानित

Must read

देहरादून। बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन जो कि पिछले 20 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का एक जाना पहचाना नाम है कल उत्तराखंड के कोटद्वार शहर में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है जिसमे 12वी में उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड में 60%से उपर अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जायेगा।

बीएफआइटी कॉलेज में कैंपस कंट्रोलर ऑफ इंडस्ट्री और इंटरफेस पद पर कार्यरत दीपेंदर अरोड़ा ने कार्यक्रम की जनकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम इस अयोजन के लिए कोटद्वार में है और इस सम्मान समारोह की तैयारी कुलीप मनराल और नीरज ढोढियाल के द्वारा की जा रही है जो पिछले एक हफ्ते से कोटद्वार में है। साथ ही बताया कि Bfit group of institutions द्वारा आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह मे जो भी छात्र आयेंगे उनको ना केवल बीएफआईटी कॉलेज की तरफ से सम्मानित किया जायेगा बल्कि हमारे एक्सपर्ट्स द्वारा उनकी काउंसलिंग भी की जायेगी ताकी ये छात्र अपने जीवन में सही दिशा में आगे बड़ पाए ।

मुद्दा टीवी , कोटद्वार

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article