पंतनगर । पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । ईमेल मिलने के बाद से एयरपोर्ट प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और एयरपोर्ट प्रशासन ने आनन-फानन में चेकिंग अभियान चलाया और एयरपोर्ट और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया वही एयरपोर्ट पर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही वाहनों को पार्किंग के बजाय परिसर से बाहर खड़ा करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक हवाई सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी एलायंस एयर के पास बीती 11 अप्रैल को एक धमकी भरा ईमेल आया था।जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। सोमवार को कंपनी प्रबंधन ने सोमवार शाम को एएआई के मुख्यालय के साथ-साथ पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर को ईमेल फारवर्ड कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया।
कोई भी अवांछनीय वस्तु न मिलने पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने ली राहत की सांस ली वही मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। इसके साथ एयरपोर्ट की सुरक्षा को और बड़ा दिया गया है ।
राहुल दुमका, मुद्दा टीवी