20.3 C
Dehradun

हल्द्वानी।पूर्व कैबिनेट मंत्री की पोती ने हाईस्कूल में प्राप्त किए 98.4%अंक

Must read

हल्दूचौड़/ सीबीएसई ने हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है । हाईस्कूल की परीक्षा में पूर्व कैबीनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका ने 98.4% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया किया है ।

 डूंगरपुर हल्दूचौड़ निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका दुर्गापाल  निर्मला कान्वेंट हल्द्वानी की छात्रा हैं  और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल व रीता दुर्गापाल की पुत्री  हैं। प्रियंका ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, प्रियंका ने अंग्रेजी में 99, हिंदी में 98, गणित में 100, विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में में 97 अंक प्राप्त किए हैं। वह भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। वही प्रियंका की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

राहुल दुमका, मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article