16.3 C
Dehradun

प्रचार असरदार,कांग्रेस पांचों सीटों पर बड़े अंतर से करेगी जीत दर्ज: सूर्यकांत धस्माना

Must read

देहरादून उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने लोकसभा के लिए कल होने वाले मतदान में प्रदेश की प्रबुद्ध जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए दावा किया कि चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने जो राज्य की जनता से जुड़े सरोकारों को चुनावी मुद्दा बनाया उसका जनता पर गहरा असर हुआ है और उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुए दावा किया की प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट कांग्रेस की झोली में आएंगी । आज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड , भर्ती घोटाले वा अग्निपथ योजना के मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा करने में सफल रही और भाजपा इन मुद्दों पर जनता के सामने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।  धस्माना ने कहा कि भाजपा के पांचों प्रत्याक्षी जनता को अपनी कोई उपलब्धि या काम बता नहीं पाए और केवल मोदी जी के नाम पर वोट मांगते रहे किंतु कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को न्याय, अग्निपथ योजना को समाप्त करने के साथ साथ पांच न्याय योजना के नाम पर वोट की अपील की जिसका असर जनता पर पड़ा है। वही कांग्रेस नेता धस्माना  ने उत्तराखंड की जनता से कल भारी संख्या में बाहर निकल कर मतदान करने की अपील की है।

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article