20.3 C
Dehradun

देहरादून। जल जीवन मिशन के तहत लाखों रुपए खर्च के बाद भी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण

Must read

देहरादून। राजधानी देहरादून से महज 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत छमरोली भैंसवार्डसैन के लोग लाखों रुपए की योजना आने के बाद भी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है 50 से 60 परिवार को लगभग 1 किलोमीटर दूर से पानी लेकर आना पड़ता है । लोगो का कहना है कि इस गांव के नाम से लाखो की योजना आ चुकी है पानी के लिए लिए लेकिन हालत ऐसे है कि बूंद बूंद पानी के लिए गांव के लोग तरस गए हैं।

गांव वालों की की समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन उनियाल ने ग्राम वासियों साथ मिलकर जिला अधिकारी महोदय को पत्र प्रेषित किया है लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई । ग्राम वासियों का कहना है जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 ,24 में जल संस्थान के द्वारा पाइपलाइन का निर्माण किया गया था जिसमें ग्राम वासियों पाइपलाइन देने के साथ साथ भू माफिया के लिए व्यक्तिगत लाइन दे दी गई तथा जो ग्रामवासियों के लिए  पाइपलाइन दी गई  थी उसमें अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं निकली जिससे ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

लोगो का कहना है सुनने वाले कोई नही है कब पानी मिलेगा कह नही सकते , अब तो हमने आस भी छोड़ दी है की हमारे घरों में पानी आयेगा।

मुद्दा टीवी के लिए मंसाराम उनियाल की रिपोर्ट।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article