20.3 C
Dehradun

भाजपा सरकार लोगो को कर रही है गुमराह, मनोज तिवारी

Must read

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने नगर के अंतर्गत मौहल्ला कर्नाटक खोला, पांडेखोला बस्ती,  में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की है, इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में महंगाई ने कमर तोड़ दी है, युवा रोजगार की तलाश में दर बदर भटक रहे हैं, भाजपा की केंद्र सरकार केवल मन्दिर, मस्जिद की राजनीति कर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है जिसका जवाब अब आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को देश की जनता देगी, इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव महेश आर्या जिला महामंत्री परितोष जोशी, यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला महामंत्री गीता मेहरा, नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डे, पूर्व छात्रा संघ उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, एडवोकेट महेश चंद्र, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह कार्तिक साह, गोविन्द मेहरा दानिश खान आदि उपस्थित थे। वही दुसरी ओर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राधा विष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यक्रताओं ने मौहल्ला थपलिया में घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की है,। इस अवसर पर जया जोशी, निर्मला कांडपाल, लीला जोशी , पुष्पा पाण्डे तारा तिवारी, धीरा तिवारी, विद्या देवी, फेमिना खान आदि उपस्थित थे। इधर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महिला प्रदेश संघटक शोभा जोशी के नेतृत्व में महिला सेवादल कांग्रेस कार्यक्रताओं ने मौहल्ला विवेकानंद पूरी करबला, आदि घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । इस अवसर पर कांग्रेस कार्यक्रताओ ने कहा कि आज भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के बजाय शोषण करने में तुली है जिससे महिलाओं, युवाओं में घोर रोष व्याप्त है जिसका जवाब अब देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ मतदान कर देगी इस अवसर पर सरस्वती  रोहड़िया, पूनम पांडे, संजू पाण्डे, चंपा कुंवर, अंकिता चौहान, नीलम आर्या, नीमा टम्टा, तनुजा जोशी, विमला देवी, चंद्रा देवी, भगवती देवी, मंजू देवी, भागुली देवी, शारदा देवी, दीपा पांडे, शारदा देवी, ललिता सिराडी आदि उपस्थित थे।

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article