देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को आज एक और झटका लगा है कांग्रेस से बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया । राजेन्द्र भंडारी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमत्री पुष्कर सिंह ,उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी और पोड़ी गड़वाल से लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी की उपस्तिथि में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस के मनीष खड़ूरी, भी़ बीजेपी में शामिल हों गये थे और अब विधायक राजेन्द्र भंडारी ने बीजेपी का हाथ पकड़ लिया है। राजेन्द्र भंडारी हरीश रावत सरकार में केबिनेट मंत्री रह चुके हैं और 2022के चुनाव में राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष महेंद्र भट्ट को हराया था।
मुद्दा टीवी ख़बर।