गरुड़ ,बागेश्वर। आखीरकार जंगली जानवरों से खेती को बचाने के लिए लोगो ने कमान अब अपने हाथ में ले ली है। समाज के बुद्धजीवी वर्ग ने आगे आकर बंदरों और जंगली जानवरों से चौपट हो रही पर्वतीय आर्गेनिक खेती को बचाने की मुहीम का श्रीगणेश प्रसिद्ध गांधी चबूतरे गरुड़ से किया । अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता डी के जोशी ने बताया कि ये मुहीम आम जनता की है और इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है .
गांधी चबूतरे में सभा के बाद एक बैठक का आयोजन किया गया. इस सभा में अभियान की आगे की रणनीति तय करने और उसके क्रियान्वयन हेतु कमेटी गठित करने का निर्णय किया गया और बताया गया कि कमेटी का स्वरूप बहुत जल्द सबके सामने आ जाएगा। और साथ ही ये तय किया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर बंदरों के आतंक से रोकथाम के प्रयास ज़िम्मेदार विभाग द्वारा नहीं किए गए तो आगामी 10 फ़रवरी को विशाल जनसमूह बैजनाथ में एकत्रित होगा. जिसके लिए २४ जनवरी से ही घर घर जन संपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा। वही इस मौके पर दरशानी गांव की महिला मंडल के सहयोग की सराहना की गयी आयोजको का कहना है कि
ग्राम प्रधान भोलादात पांडे और महिला वाड मेम्बरो को अनमोल सहयोग योगदान से भी इस मुहीम को बल मिला है ।
मुद्दा टीवी ख़बर।.